October 30, 2026
सी टाइम्स
खेल

वानखेड़े में 11 चौके-छक्के, 73 रनों की तूफानी पारी, सूर्या की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा

नई दिल्ली, 22 मई। मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव जब-जब वानखेड़े के मैदान पर उतरते हैं, उनके बल्ले से रनों की बरसात होती है। हालत यह हो जाती है कि विपक्षी गेंदबाज उन्हें आउट करने के लिए नहीं, बल्कि बचने का प्रयास करने लगते हैं। कुछ ऐसा ही वानखेड़े में बुधवार को डीसी-एमआई के एक महत्वपूर्ण मैच में देखने को मिला। इस मैच में सूर्यकुमार की एक विस्फोटक पारी ने मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ का टिकट दे दिया। सूर्यकुमार की बल्लेबाजी देख पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा भी खुद को रोक नहीं पाए हैं। जडेजा ने सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की।

जडेजा ने जियोहॉटस्टार पर कहा कि “वह जानते थे कि उन्हें क्या करना है। एक छोर को उन्होंने संभाले रखा और नमन को मौका दिया कि वह भी खुलकर अपने शॉट्स खेले। फिर भी, ये दोनों अविश्वसनीय थे। मुझे लगता है, सूर्यकुमार यादव ने एक असाधारण पारी खेली, लेकिन यह नमन धीर थे, जिन्होंने 19वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज को आड़े हाथ लिया। चौके और छक्कों की बारिश की। मैच के अंतिम दो ओवरों में मुंबई ने काफी रन लूटे।” जडेजा ने कहा, “दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के पास इन दोनों का कोई जवाब नहीं था।

आखिरी दो ओवरों में 48 रन बनाना – ऐसे समय में जब आप 18 ओवर तक सिर्फ 130 रन तक ही पहुंचे थे। जिस तरह से आखिरी के दो ओवर में रन बनाए गए। मुझे लगता है कि पूरा मैच यहां से पलट गया।” सूर्यकुमार ने 43 गेंदों पर 73 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और सात चौके शामिल थे। सूर्यकुमार यादव के अलावा उनके सहयोगी बल्लेबाज नमन धीर ने आठ गेंदों पर 24 रनों की पारी खेली। धीर की छोटी लेकिन आतिशी पारी ने मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के सामने 180 रनों तक पहुंचा दिया। वहीं, मुंबई के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया। एमआई के गेंदबाज मिशेल सेंटनर और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

अन्य ख़बरें

राशिद खान ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में पूरा किया विकेटों का दोहरा शतक, दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Newsdesk

सिकंदर रजा अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले पूर्णकालिक देशों के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

Newsdesk

मुंबई इंडियंस ने कोचिंग सेटअप काे दिया ‘नया लुक’, पोलार्ड के बाद उथप्पा, मैक्लेनेघन, दिलीप और कुलकर्णी की एंट्री

Newsdesk

Leave a Comment