September 5, 2026
सी टाइम्स
खेल

ऑस्ट्रेलियन ओपन : डोडिग-पोलासेक की जोड़ी पुरुष युगल के फाइनल में

मेलबर्न, 18 फरवरी | क्रोएशिया के इवान डोडिग और स्लोवाकिया के फिलिप पोलासेक की जोड़ी ने दूसरी सीड क्रोएशियाई जोड़ी निकोला मेकटिक और माते पैविच की जोड़ी को सेमीफाइनल में हराकर वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली। टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट-एयूएसओपन डॉट कॉम के अनुसार, डोडिग और पोलासेक की जोड़ी ने क्रोएशियाई जोड़ी को मेकटिक तथा पैविच की जोड़ी को एक घंटे 57 मिनट तक चले मुकाबले में 4-6, 6-4, 6-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

डोडिग और पोलासेक की जोड़ी ने मुकाबले में सात जबकि मेकटिक तथा पैविच की जोड़ी ने नौ एस लगाए। डोडिग और पोलासेक की जोड़ी ने 26 और क्रोएशियाई जोड़ी ने भी 26 विनर्स लगाए।

डोडिग और पोलासेक की जोड़ी का फाइनल में छठी सीड ब्रिटेन के जैमी मरे और ब्राजील के ब्रूनो सोएरेस तथा पांचवीं सीड अमेरिका के राजीव राम और ब्रिटेन के जोए सालिसबुरी की जोड़ी के बीच होने वाले एक अन्य सेमीफाइनल की विजेता टीम से मुकाबला होगा।

अन्य ख़बरें

यूएस ओपन : सबालेंका का शानदार प्रदर्शन जारी, तीसरे राउंड में राखिमोवा को दी शिकस्त

Newsdesk

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से कुसाल मेंडिस और बिनुरा फर्नांडो बाहर, असलांका होंगे श्रीलंका के कप्तान

Newsdesk

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading