October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

मंत्री हुसैन पर हुआ बम हमला ‘साजिश’ : ममता

कोलकाता, 18 फरवरी | पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुए बम हमले को यहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक ‘साजिश’ करार दिया है। इस हमले में उनके श्रममंत्री जाकिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। किसी पार्टी या व्यक्ति विशेष का नाम लिए बगैर ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ लोग जाकिर हुसैन पर अपनी पार्टी में शामिल होने का दबाव बना रहे थे। पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को हमले की जांच की जिम्मेदारी सीआईडी को सौंप दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार में श्रम मंत्री हुसैन पर यह हमला उस वक्त हुआ, जब वह बुधवार रात को निमतिता रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से कोलकाता के लिए ट्रेन पकड़ने वाले थे। उसी वक्त कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर बम से हमला किया। ममता बनर्जी ने भारतीय रेलवे को इस घटना के लिए जिम्मेदार माना है क्योंकि यह उनकी परिसर में हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “मुर्शिदाबाद में विस्फोट के लिए रेलवे को दोषी ठहराया गया है, जहां मंत्री जाकिर हुसैन घायल हुए हैं। यह उनकी हत्या की सुनियोजित साजिश थी। यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि रेलवे और केंद्र को दोषी ठहराया जाना चाहिए।”

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment