October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बंगाल में भाजपा सत्ता में आई तो महिलाओं को नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण : शाह

नमखाना (पश्चिम बंगाल), 18 फरवरी | महिला मतदाताओं को रिझाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि भाजपा अगर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आई तो महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। अमित शाह पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के नमखाना में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। परिवर्तन यात्रा के पांचवें चरण की शुरुआत करते हुए अमित शाह ने कहा, “अगर हमारी पार्टी सत्ता में आई तो हम महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण देंगे।”

शाह यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे वादा किया कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाएगा।

अपने भाषण के दौरान अमित शाह ने राज्य में शिक्षकों की हालत का जिक्र किया और कहा कि पार्टी उनके अधिकारों के लिए लड़ेगी, ताकि उनको उचित तनख्वाह मिले। उन्होंने कहा, “सत्ता में आने के बाद हमारी पार्टी एक कमेटी बनाकर शिक्षकों के लिए सही वेतनमान तय करेगी।”

शाह ने मछुआरों के पुनरुत्थान के लिए भी जोर दिया और कहा, “मछुआरों की भलाई के लिए हमारी सरकार किसान सम्मान निधि की तरह राज्य के सभी 4 लाख मछुआरों को 6 हजार रुपये सालाना देगी।”

उन्होंने कहा, “उनकी अपनी मेहनत का सही मुअवजा मिले, इसके लिए भाजपा सरकार एक नए मंत्रालय का गठन करेगी। 24 परगना को सीफूड हब के रूप में भी विकसित किया जाएगा।”

अमित शाह ने आगे कहा कि गंगासागर को एक टूरिस्ट स्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, “ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए गंगासागर में उत्तरायण पर 14 जनवरी को हर साल आयोजित होने वाले मेले को अंतर्राष्ट्रीय रूप दिया जाएगा।”

बता दें कि पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और भाजपा सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को कड़ा मुकाबला दे रही है।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment