July 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नालंदा : जदयू नेता के भाई के घर से हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार

बिहारशरीफ, 29 मई । बिहार के नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र में बुधवार को एक घर में छापेमारी कर हथियारों का जखीरा बरामद किया गया। इस मामले में अखलाखुर रहमान उर्फ अकबर मलिक को गिरफ्तार किया गया है।



पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई बैगनाबाद इलाके में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि जदयू नेता बाबर मलिक के भाई अखलाखुर रहमान उर्फ अकबर मलिक बड़ी मात्रा में अवैध हथियार खरीदकर लाया है।

उक्त सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने एक विशेष जांच टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी और स्थानीय लोगों की सूचना के बाद बुधवार को अकबर मलिक के बैगनाबाद स्थित घर की घेराबंदी करने के बाद छापेमारी की, जो सात से आठ घंटे तक चली। अकबर मलिक और उसके दो भाइयों के घरों की सघन तलाशी ली गई। हथियारों की पूरी खेप सिर्फ अकबर मलिक के घर से बरामद हुई।

पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया कि पुलिस ने उसके घर से आठ खतरनाक हथियार, 190 से अधिक कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। बरामद हथियारों में डीबीबीएल गन, एसबीबीएल गन, 315 बोर का रायफल, 30.06 बोर का रायफल, बेबली स्कॉट का मेड इन इंग्लैंड .32 पिस्टल भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि शुरू में अकबर मलिक भागने में सफल हो गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि अकबर मलिक के खिलाफ बिहार थाना में आठ मामले और अन्य थानों में दो से अधिक मामले दर्ज हैं।

इन मामलों में दंगा, ठगी, अवैध हथियार रखने और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध शामिल हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि बरामद हथियारों की आपूर्ति किन लोगों को करनी थी और हथियार लाने का मकसद क्या था?

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: फास्ट ट्रैक कोर्ट में तीन महीने में होगा मामलों का निपटारा: सीएम मोहन यादव

Newsdesk

एनसीसी कैडेट्स को दिया आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण

Newsdesk

विकसित भारत एवं कारगिल विजय दिवस पर त्रिदिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading