22.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

इंदौर में महिला क्रिकेट की आड़ में सट्टे का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर, 30 मई। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में महिला क्रिकेट की आड़ में खेले जा रहे सट्टे का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं, उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजेंद्र नगर पुलिस थाना क्षेत्र के बिजलपुर में महिला टर्फ क्रिकेट को ऑनलाइन दिखाकर सट्टा खेले जाने की शिकायत मिली। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

इंदौर में महिला टर्फ क्रिकेट का ऑनलाइन यूट्यूब पर प्रसारण किया जाता था और उसी के जरिए एक ऐप से सट्टा खेला जाता था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की और अनुराग नाम के व्यक्ति को पकड़ा, जो दिल्ली का निवासी है। पुलिस ने 35 हजार नगद और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए।

एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के बिजलपुर में एक क्रिकेट टर्फ पर जहां महिलाएं क्रिकेट खेलती हैं, वहां ऑनलाइन यूट्यूब पर प्रसारण भी किया जाता है और साथ ही एक ऐप के माध्यम से सट्टा खेला जा रहा था। अभी फिलहाल पुलिस जानकारी जुटा रही है कि महिलाओं को इस बारे में जानकारी थी या नहीं, लेकिन प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने सट्टा संचालित करने वाले अनुराग नामक युवक को पकड़ा है।

वहीं, दिल्ली में रहने वाले सिद्धार्थ राय की तलाश की जा रही है और उसे भी मामले में आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मौके से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और लेखा-जोखा सहित 35 हजार नगद रुपए बरामद किए हैं।

इंदौर वह शहर है, जहां ऑनलाइन सट्टे के कई मामले पूर्व में पकड़े जा चुके हैं और अब तो महिला क्रिकेट की आड़ में भी सट्टा चल रहा था। संभवतः यह पहला ऐसा मामला है, जो महिला क्रिकेट से जुड़ा हुआ है।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading