36.6 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

जासूसी के आरोप में पकड़े गए कासिम का वीडियो खुलासा : दूसरी बार गया था पाकिस्तान

नई दिल्ली, 31 मई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कासिम के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस को एक वीडियो मिला है, जिसमें कासिम खुद कबूल कर रहा है कि वह दूसरी बार पाकिस्तान गया था। इस वीडियो ने जांच को नया मोड़ दे दिया है और कासिम की गतिविधियों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो उस समय का है, जब कासिम मार्च में दूसरी बार पाकिस्तान गया था।

वीडियो में कासिम एक पाकिस्तानी यूट्यूबर को इंटरव्यू देते हुए दिख रहा है। उसने इंटरव्यू में कहा, “मैं दूसरी बार पाकिस्तान आया हूं। जब भी मैं यहां आता हूं, मुझे ऐसा लगता है, जैसे मैं अपने घर में हूं। मेरी बुआ का घर यहीं है।” कासिम ने यह भी बताया कि उसे पाकिस्तान इतना पसंद है कि वह तीन महीने के भीतर ही दोबारा वहां चला गया। पुलिस के अनुसार, कासिम का यह पाकिस्तान दौरा पहलगाम हमले से ठीक पहले का है। वह हमले से करीब एक सप्ताह पहले भारत लौटा था।

इस खुलासे ने जांच एजेंसियों को सतर्क कर दिया है, क्योंकि कासिम की गतिविधियां और उसका पाकिस्तान से संबंध संदिग्ध लग रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अब इस वीडियो और कासिम की ट्रैवल हिस्ट्री की गहन जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कासिम के खिलाफ जासूसी का मामला दर्ज किया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कासिम का पाकिस्तान से क्या कनेक्शन है और वह वहां किन लोगों से मिला। पुलिस यह भी जांच रही है कि क्या उसका पहलगाम हमले से कोई सीधा संबंध है। सूत्रों के मुताबिक, कासिम के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच की जा रही है ताकि उसके नेटवर्क और संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने तक कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता, लेकिन कासिम का वीडियो और उसकी बातें इस मामले को गंभीर बनाती हैं। जांच एजेंसियां इस बात की तह तक जाने के लिए हरसंभव कदम उठा रही हैं।

अन्य ख़बरें

भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, नीति आयोग के फ्रंटियर टेक हब ने जारी किया 10 साल का रोडमैप

Newsdesk

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

Newsdesk

राहुल गांधी ने सीबीएसई के ओएसएम के लिए कॉन्ट्रैक्ट देने की प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोप लगाए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading