25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भोपाल में जिम में चल रहा है ‘लव जिहाद’ : बजरंग दल

Bhopal News Today, 2 जून। मध्यप्रदेश के भोपाल में संचालित हो रहे कई जिम में ट्रेनर्स की ओर से लड़कियों को प्रशिक्षण दिए जाने को लेकर विवाद पैदा हो गया है। सोमवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता भोपाल के उस जिम में पहुंचे जहां हिंदू लड़कियों को मुस्लिम ट्रेनर प्रशिक्षण दे रहे थे। बजरंग दल का दावा है कि भोपाल में जिम ‘लव जिहाद’ का अड्डा बन गया है।

बजरंग दल से जुड़े कमल पिपरिया ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भोपाल में जिम ‘लव जिहाद’ का अड्डा बना हुआ है। हिंदू लड़कियों-महिलाओं को मुस्लिम युवक नाम बदलकर प्रशिक्षण दे रहे हैं। सवाल यह है कि नाम बदलकर क्यों प्रशिक्षण दिया जा रहा है, साथ ही लड़कियों के लिए महिला स्टाफ क्यों नहीं रखा गया है। हमारी प्रशासन से मांग है कि सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यहां पर 90 फीसदी हिंदू महिलाओं के लिए ट्रेनर भी हिंदू ही होना चाहिए।

बजरंग दल से जुड़े प्रशांत सिंह पटेल ने कहा कि जो 90 प्रतिशत हिंदू लड़कियां जिम में आती हैं उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए कोई भी महिला ट्रेनर नहीं है। संचालक से मांग है कि वह महिलाओं के लिए महिला ट्रेनर की नियुक्ति करें। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हम सभी का एक ही मत है कि भोपाल में लव जिहाद करने वाले पकड़े जा रहे हैं, उन पर सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए। प्रशासन को इस बात की गुत्थी सुलझानी चाहिए कि कौन इन्हें पनाह दे रहा है।

इसके साथ ही साथ उन्होंने हिन्दू समाज से अपील की है कि वह इस बात पर ध्यान दें कि घर के बेटी किस जिम में जा रही हैं और कौन उन्हें प्रशिक्षण दे रहा है। अगर अभी भी इस पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो हो सकता है कि लव जिहाद की कड़ी में अगला नंबर आपका हो।

भाजपा सांसद अलोक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में लव जिहाद की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई ऐसा करता है तो कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। भोपाल में कई जिम है जिसकी सूची तैयार की जा रही है। इन जिम में ट्रेनर मुस्लिम समुदाय के हैं। प्रशासन को जिम संचालक के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

अन्य ख़बरें

मायावती का आकाश पर हमला, बोलीं ‘अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे, अभी भी अशोक सिद्धार्थ के कहे पर चल रहे’

Newsdesk

65 हिंसक वारदातें, शराब से जुड़े 44 मामले, 37 चाकूबाजियां और 19 अजनबी हमले, कहाँ है खाकी का खौफ?

Newsdesk

रायसेन जिला जेल में कैदी ने देशी कट्टे से प्रहरी को मारी गोली, जेल अधीक्षक निलंबित, अंदर हथियार पहुंचा कैसे?

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading