September 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

कोयला घोटाला मामला : सीबीआई ने की प. बंगाल में 13 ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली/कोलकाता, 19 फरवरी | केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई ) की कई टीमों ने मिलकर शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इसमें कोयला घोटाला मामले की चल रही जांच में शामिल कोयला माफिया जयदेव मंडल और लंबे समय से फरार चल रहे अनूप मांझी का ठिकाना भी शामिल है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। जांच से जुड़े सीबीआई के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “पश्चिम बंगाल के चार जिलों में सीबीआई की कई टीमें 13 स्थानों पर तलाशी ले रही हैं।”

कोलकाता, पुरुलिया, पश्चिम बर्धमान और बांकुरा में तलाशी अभियान का संचालन किया जा रहा है।

सूत्र ने दावा किया कि एजेंसी की टीमें मंडल, गुरुदेव माझी और अमिया स्टील नामक एक कंपनी के परिसरों में भी तलाशी ले रही हैं।

सीबीआई ने पिछले साल 28 नवंबर को पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के 45 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

एजेंसी ने पिछले साल नवंबर में माझी और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें ईसीएल के कुछ कर्मचारी और केंद्र सरकार के कुछ अन्य कार्यालय शामिल थे। यह आरोप लगाया गया था कि कुन्जोरिया और कजोरा इलाकों में ईसीएल की लीजहोल्ड खदानों से कोयले की चोरी में मांझी शामिल रहा है।

अन्य ख़बरें

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

‘यह वाकई एक शानदार उपलब्धि’, पीएम मोदी ने जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने पर पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई

Newsdesk

मणिपुर: संदिग्ध उग्रवादी हमलों में चार की मौत, दो महिलाएं भी शामिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading