19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

कनाडा ने भारत को दिया जी-7 सम्मेलन का न्योता, पीएम मोदी ने दी जानकारी

India Invited to G7, 07 जून। भारत को इस वर्ष कनाडा में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आधिकारिक निमंत्रण प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को खुद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क जे. कार्नी का फोन आया, जिसमें उन्होंने भारत को आगामी सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क जे. कार्नी से फोन पर बातचीत करके खुशी हुई। हाल ही में हुए चुनाव में उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी और जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए निमंत्रण देने पर आभार जताया।” उन्होंने कहा, “भारत और कनाडा जीवंत लोकतंत्र हैं और दोनों देशों के बीच गहरे जन-संबंध हैं। हम आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर नई ऊर्जा के साथ मिलकर काम करेंगे। सम्मेलन में मुलाकात का इंतजार है।”

इस वर्ष जी7 शिखर सम्मेलन कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के कनानास्किस में 15 से 17 जून के बीच आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि भारत को आमंत्रण नहीं मिल सकता, लेकिन अब पीएम मोदी की पुष्टि के बाद यह साफ हो गया है कि भारत इस वैश्विक मंच का हिस्सा बनेगा। यह निमंत्रण दोनों देशों के रिश्तों में सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। जी7 दुनिया की सात सबसे बड़ी विकसित अर्थव्यवस्थाओं का समूह है, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, कनाडा और जापान शामिल हैं। भारत को आमंत्रित करना समूह के लिए भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका को भी दर्शाता है।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading