November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – कांट्रेक्ट फार्मिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, सनराइज एग्रो कंपनी का संचालक फरार

Jabalpur News Today – औषधीय खेती में मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर सनराइज एग्रो सॉल्यूशन प्लस प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने सैकड़ों निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी कर डाली। पुलिस ने इस घोटाले में कंपनी के संचालक वीरेंद्र रजक और प्रशांत खर्चे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

दो साल में तिगुना मुनाफा देने का झांसा

कंपनी ने प्रचार-प्रसार के जरिए नेपाली सतावर जैसी औषधीय फसलों की खेती में भारी मुनाफे का वादा कर ग्रामीणों को निवेश के लिए प्रेरित किया। लोगों से अनुबंध कराए गए, पोस्ट डेटेड चेक थमाए गए, और प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई का भरोसा भी दिलाया गया।

लेकिन निवेश के बाद न तो किसानों को पौधे या आवश्यक सामग्री दी गई, और न ही वादा किया गया मुनाफा या मूलधन लौटाया गया। जब पीड़ितों ने रकम लौटाने की मांग की, तो पहले टालमटोल किया गया और फिर उन्हें धमकाया जाने लगा।

जुलाई 2023 में हुई थी पहली शिकायत

हनुमानताल निवासी नीरज सोनी समेत कई पीड़ितों ने जुलाई 2023 में एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। करीब 10 महीने की जांच के बाद विजय नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।

गांव-गांव में फैला नेटवर्क

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कंपनी ने जबलपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर नेटवर्क फैला रखा था। पुलिस को संदेह है कि यह ठगी संगठित और सुनियोजित तरीके से की गई है। अब तक करोड़ों रुपये की ठगी का खुलासा हो चुका है और आगे भी और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी और ने भी इस कंपनी में निवेश किया है या ठगी का शिकार हुआ है, तो वह तुरंत सामने आए और शिकायत दर्ज कराए।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Comment