September 16, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

जबलपुर – गढ़ा जंक्शन ढाबा में तीन युवकों की फायरिंग, एक कर्मचारी घायल

Jabalpur News, 9 जून — गढ़ा रेलवे स्टेशन के पास स्थित जंक्शन ढाबा पर रविवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन युवकों ने एक कर्मचारी पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली ढाबे में काम करने वाले शिवम गुप्ता नामक युवक को जा लगी, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

घटना का विवरण:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहित चौधरी (22), निवासी ग्राम कुंगवा, थाना संजीवनीनगर, ढाबे में खाना बनाने का काम करता है। उसने थाना तिलवारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब 9:45 बजे वह छोले फुलाने के लिए किचन से बाहर आया था और अपने साथी शिवम उर्फ नाटी गुप्ता के साथ खड़ा था।

उसी समय तुषार उर्फ गुल्लू सोनी, निवासी सूपाताल, अपने दो अज्ञात साथियों के साथ पहुंचा और मोहित को बाहर बात करने के बहाने ले गया। बाहर जाकर गुल्लू ने मोहित पर अपनी पत्नी से बात करने का आरोप लगाया और जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्टल निकाल ली।

मोहित के अनुसार, जब वह जान बचाकर ढाबे की ओर भागा और एक पत्थर फेंका, तो गुल्लू ने फायर कर दिया। गोली मोहित को न लगकर पास खड़े शिवम गुप्ता की बाईं भुजा में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद तीनों आरोपी स्कूटी से फरार हो गए।

इलाज और पुलिस कार्रवाई:
घायल शिवम को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 109, 351(2), 3(5) बीएनएस तथा एससी-एसटी एक्ट की धाराएं 3(1)(द), 3(2)(व्हीए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
आरोपियों की तलाश की जा रही है और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अन्य ख़बरें

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

मदन महल दरगाह में 11वीं शरीफ का पहला मेला आज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading