31.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – शादी के महज तीन महीने बाद पत्नी की संदिग्ध मौत

Jabalpur News Today – जैक रेजीमेंटल सेंटर (RRC) जबलपुर में पदस्थ एक आर्मी मेडिकल ऑफिसर की पत्नी की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी को तीन महीने भी नहीं हुए थे कि 28 वर्षीय महिला की बाथरूम में गिरने के बाद कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण:
गोराबाज़ार थाना क्षेत्र में तैनात ओम नागा अर्जुन (उम्र 28 वर्ष), निवासी ग्राम चिन्नालपट्टी, जिला डिंडीगुल (तमिलनाडु), वर्तमान में जैक रेजीमेंटल सेंटर जबलपुर में मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई सूचना में बताया कि उनकी शादी 2 मार्च 2025 को कविता से हुई थी। 9 जून की रात करीब 8:15 बजे वे अपनी पोस्टिंग पर पत्नी कविता के साथ जैक आरआरसी ऑफिसर मैस पहुंचे थे।

रात करीब 9:30 बजे कविता बाथरूम में फेसवॉश करने गई थीं, तभी अचानक कुछ गिरने की आवाज आई। ओम अर्जुन ने जब बाथरूम में जाकर देखा तो कविता ज़मीन पर गिरी हुई थीं और दर्द की शिकायत कर रही थीं। उन्होंने तत्काल मेजर महेश कुमार को सूचना दी और कविता को एमएच अस्पताल (सेना अस्पताल) पहुंचाया।

उपचार के दौरान रात करीब 8:10 बजे डॉक्टरों ने कविता की मृत्यु की पुष्टि की। प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। कविता की उम्र 28 वर्ष थी।

पुलिस की कार्रवाई:
घटना की सूचना मिलते ही गोराबाज़ार पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया। थाना गोराबाज़ार ने मर्ग क्रमांक दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी पूरे मामले की तह तक जाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पारिवारिक पक्षों के बयान का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक किसी प्रकार की आपराधिक आशंका सामने नहीं आई है, पर जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

बिजली मुख्यालय के पास 24 घंटे स्ट्रीट लाइट रोशन, निगम कर रहा बिजली की बर्बादी

Newsdesk

20 जून को जबलपुर आएंगे उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार राष्ट्रपति व योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Newsdesk

भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से 877 हितग्राही हुए सीधे लाभान्वित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading