21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एयर इंडिया विमान हादसा, सेना-एनडीआरएफ की टीम और डॉक्टर दुर्घटना स्थल पर तैनात

Air India Plane Crash Today, 12 जून। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर को एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद राहत और बचाव अभियान के लिए तुरंत भारतीय सशस्त्र बलों की टीमें भेजी गईं। इसके अलावा एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां भी शुरुआती राहत कार्यों के लिए सशस्त्र बलों के साथ मौके पर पहुंच चुकी हैं। सेना के मुताबिक, सैन्य बलों के इस दल में मेडिकल टीम और अन्य बचाव कर्मियों को तैनात किया गया है।

एयर इंडिया के इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें दो पायलट और 10 केबिन क्रू भी शामिल हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विमान दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर बहुत दुखी हैं। उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं यात्रियों और चालक दल के परिवारों के साथ हैं। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर एयर इंडिया का यह विमान उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद सेना की टीम को दुर्घटना वाले स्थान पर भेज दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात की है और अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे की जानकारी ली। नागरिक उड्डयन मंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि वे बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए स्वयं अहमदाबाद जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्री को निर्देश दिया है कि वे सभी आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराएं। इसके अलावा अहमदाबाद में सभी संबंधित एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राहत एवं बचाव के लिए समन्वित प्रयास जारी हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (एसवीपीआईए) के अधिकारियों ने आधिकारिक जानकारी में कहा कि एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद फिलहाल हवाई अड्डे पर गतिविधियों को स्थगित किया गया है। अगली सूचना तक सभी उड़ान संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

अन्य ख़बरें

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading