October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अहमदाबाद : एयर इंडिया विमान हादसे वाली जगह पर पहुंचे पीएम मोदी

अहमदाबाद, 13 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश साइट पर पहुंचे। पीएम मोदी यहां से अस्पताल जाएंगे। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद में एक समीक्षा बैठक भी करेंगे। दूसरी ओर घटना स्थल पर स्निफर डॉग्स का स्क्वाड बुला लिया गया है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। हादसे की जगह को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

पुलिस के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है। गुरुवार को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।

मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।“ घटना स्थल पर मौजूद एक एनडीआरएफ जवान ने बताया, “अभी स्थिति सामान्य है। जो लोग बाहर मलबा गिरने के बाद जल गए थे, उन्हें निकाल लिया गया है। अब बाकी की तलाशी इमारत के अंदर की जाएगी। बाहर कोई नहीं बचा है। बाहर तलाशी अभियान कल से ही चल रहा था और सभी को वहां से निकाल लिया गया है।”

प्रत्यक्षदर्शी सूरज ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 1:40 के आसपास धमाका हुआ, तो हम अपने घर से भागे,। घटना स्थल से हमारा घर ज्यादा दूर नहीं था। स्थानीय क्षेत्र से सभी लोग घटनास्थल पर एकत्र हुए। 5-6 मिनट के भीतर, पुलिस, अग्निशमन विभाग और सभी आपातकालीन सेवाएं जल्द ही पहुंच गई। यहां लगातार काम चल रहा है। दूसरी ओर विजय मेडिकल कॉलेज में एयर इंडिया की फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद डीएनए सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में लोग अपने प्रियजनों के शवों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल जमा करा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment