May 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अहमदाबाद विमान हादसा : सिविल अस्पताल में अब तक 87 लोगों के डीएनए सैंपल का मिलान हुआ

Ahmedabad plane crash Update , 16 जून। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद सिविल अस्पताल में अपने परिवार के सदस्यों या रिश्तेदारों की पहचान के लिए लाइनें लगी हैं। पिछले दो दिन से अस्पताल ने शवों की पहचान करने की प्रक्रिया भी तेज की है। अब तक 90 के करीब लोगों की पहचान डीएनए सैंपल के मिलान से की जा चुकी है।

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के एडिशनल सिविल सुपरिडेंट रजनीश पटेल ने खुद इसकी जानकारी दी। विमान हादसे के बाद शवों की स्थिति गंभीर रूप से प्रभावित होने के कारण पहचान में मुश्किलें आ रही थीं, जिससे डीएनए टेस्ट की जरूरत पड़ी। डॉक्टर रजनीश पटेल ने सोमवार को बताया कि अस्पताल में आए शवों में से 92 शवों के डीएनए सैंपल मैच हो चुके हैं। इनमें कुछ समान थे, जिन्हें हटाया गया और 87 डीएनए फाइनल किए गए।

बता दें कि इनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं, जिनकी पुष्टि रविवार को डीएनए सैंपल के जरिए की गई। डॉक्टर ने बताया कि अब तक 47 लोगों के शवों को उनके परिजनों को सौंपा जा चुका है। अभी भी 13 परिवार ऐसे हैं जो अपने प्रियजनों के अंतिम दर्शन और उनके शवों की सुपुर्दगी का इंतजार कर रहे हैं।

डॉक्टर रजनीश पटेल के मुताबिक, अभी तक गुजरात के अहमदाबाद, खेड़ा, बोटाद, मेहसाणा, भरूच, अरावली, आणंद, जूनागढ़, महीसागर और गांधीनगर के परिवारों को उनके सदस्यों की डेड बॉडी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि रिश्तेदारों के कंफर्मेशन की प्रक्रिया में 12 परिवारों के लोग हैं।

अपने परिजन के शव के बारे में जानकारी लेने वाले 11 लोग यहां मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रशासन लगातार पीड़ित परिवारों से संपर्क में है और उन्हें हर संभव मदद प्रदान की जा रही है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि डीएनए मिलान की प्रक्रिया पूरी सावधानी और वैज्ञानिक विधियों के आधार पर की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की त्रुटि न हो।

अन्य ख़बरें

बरगी क्रूज हादसा: तमिलनाडु के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, कामराज और मयूरम के शव मिले, 10 वर्षीय पूवीथरन ने सुनाई आपबीती

Newsdesk

लोकतंत्र की मजबूती में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण: सम्राट चौधरी

Newsdesk

बिहार में 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी सोनू यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading