38.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

पति द्वारा कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को पेड़ से बांधकर पीटा

Andhra Pradesh News Today –  आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक साहूकार ने एक 25 वर्षीय महिला को पेड़ से बांधकर इसलिए पीटा क्योंकि उसका पति कर्ज चुकाने में असमर्थ था।
घटना कुप्पम क्षेत्र में सोमवार दोपहर को घटी है। पीडि़त महिला का नाम सिरीशा है, जबकि आरोपी साहूकार मुनिकन्नप्पा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
थिम्मारायप्पा अपनी पत्नी सिरीशा और एक बच्चे के साथ कुप्पम मंडल के नारायणपुरम गांव में रहते हैं।
करीब 3 साल पहले उन्होंने मुनिकन्नप्पा से 80,000 रुपये कर्ज लिया था। थिम्मारायप्पा इसे चुका नहीं पाए, तो गांव छोड़कर दूसरे गांव आ गए और मजदूरी करने लगे।
सोमवार को सिरीशा अपने बेटे का परीक्षा प्रमाणपत्र लेने नारायणपुरम लौटी थी, तभी मुनिकन्नप्पा ने उसे देख लिया।
इसके बाद साहूकार, उसकी पत्नी, बहू-बेटे ने सिरीशा को नीम के पेड़ से बांधकर मारपीट की।
महिला को पेड़ से बांधने, मारपीट और अभद्रता करने का वीडियो जब सोशल मीडिया पर सामने आया तो मुख्यमंत्री नायडू ने इसका संज्ञान लिया। कुप्पम नायडू का निर्वाचन क्षेत्र है।
उन्होंने तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात कर मामले की जानकारी ली। इसके बाद कुप्पम शहरी पुलिस नारायणपुरम पहुंची और सिरीशा को मुक्त कराया।
सिरीशा की शिकायत के आधार पर मुनिकन्नप्पा और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
मुख्यमंत्री ने पुलिस को ऐसी घटना रोकने को कहा है।

अन्य ख़बरें

उद्धव ठाकरे की शिवसेना के 6 सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल

Newsdesk

वाहन टकराने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, 2 हजार रुपये की मांग का आरोप

Newsdesk

पेट्रोल पंप के पास चाकू दिखाकर लूट, दो आरोपी और एक अपचारी बालक पुलिस अभिरक्षा में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading