September 5, 2026
सी टाइम्स
खेल

ऑस्ट्रेलियन ओपन : डोडिग और पोलासेक की जोड़ी ने जीता पुरुष युगल का खिताब

मेलबर्न, 21 फरवरी | नौंवीं सीड क्रोएशिया के इवान डोडिग और स्लोवाकिया के फिलिप पोलासेक की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में गत विजेता पांचवीं सीड अमेरिका के राजीव राम और ब्रिटेन के जोए सालिसबुरी की जोड़ी को हराकर रविवार को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल वर्ग का खिताब जीत लिया। डोडिग और पोलासेक की जोड़ी ने राम और सालिसबुरी की जोड़ी को एक घंटे 28 मिनट तक चले मुकाबले में लगातार सेटों में 6-3, 6-4 से हराया।

डोडिग और पोलासेक की जोड़ी का साथ में यह पहला ग्रैंड स्लैम युगल खिताब है। डोडिग और पोलासेक की जोड़ी ने शुरुआत से ही राम और सालिसबुरी की जोड़ी पर दबाव बनाए रखा और उन्हें वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया।

राम और सालिसबुरी की जोड़ी लगातार दूसरे साल ऑस्ट्रेलियन ओपन का पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में पहुंची थी। यदि वह मुकाबला जीत जाते तो बॉब ब्रायन और माइक ब्रायन के बाद पहली ऐसी पुरुष जोड़ी बनते जिसने लगातार दो बार पुरुष युगल वर्ग में खिताब जीता है।

अमेरिका के बॉब और ब्रॉयन की जोड़ी ने 2009, 2010 और 2011 में लगातार तीन बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल का खिताब जीता था।

अन्य ख़बरें

यूएस ओपन : सबालेंका का शानदार प्रदर्शन जारी, तीसरे राउंड में राखिमोवा को दी शिकस्त

Newsdesk

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से कुसाल मेंडिस और बिनुरा फर्नांडो बाहर, असलांका होंगे श्रीलंका के कप्तान

Newsdesk

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading