38.9 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर के होटल वेलवेट इन में देह व्यापार का भंडाफोड़: संचालक सहित 5 गिरफ्तार, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां

Jabalpur News – जबलपुर के विजय नगर स्थित होटल वेलवेट इन में बुधवार देर रात देह-व्यापार का भंडाफोड़ हुआ। लार्डगंज और महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मार कर होटल संचालक प्रदीप मिश्रा, ग्राहक जीवन पांडे और तीन युवतियों को आपत्तिजनक परिस्थिति में पकड़ा। पुलिस ने मिश्रा के विरुद्ध देह-व्यापार (देह व्यापार अधिनियम) के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए होटल का रजिस्टर, ठहरने वालों का रिकॉर्ड तथा अन्य दस्तावेज ज़ब्त कर लिये हैं।

लार्डगंज थाना प्रभारी नवल आर्य को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि होटल में संदिग्ध गतिविधियाँ चल रही हैं। छापे के वक्त स्टाफ ने पहले जांच रोकने की कोशिश की, मगर पुलिस ने सभी कमरों की तलाशी ली। एक कमरे में दो युवतियाँ अकेली मिलीं, जबकि दूसरे कमरे में जीवन पांडे एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया गया। पकड़ी गई युवतियों की उम्र 22-30 वर्ष के बीच बताई गई है; उनसे पूछताछ जारी है।

प्राथमिक जांच से स्पष्ट हुआ कि होटल संचालक ग्राहकों को मोबाइल पर युवतियों के फोटो दिखा कर सौदा तय करता था। पसंद के बाद ग्राहक को अलग कमरा दिया जाता और युवती के एवज़ में दो से पाँच हजार रुपए वसूले जाते, कमरे का किराया अलग से लिया जाता। होटल में बाहरी राज्यों से लाई गई युवतियाँ भी ठहरती थीं और उन्हें ज़्यादा दिन रोका नहीं जाता था। पहचान छिपाकर ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती थी।

पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल है, तथा युवतियों को यहाँ तक पहुंचाने वाला नेटवर्क कितना बड़ा है। होटल कर्मियों और अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी जाँच की जा रही है। यदि अतिरिक्त संलिप्तता पाई गई तो और गिरफ्तारियाँ जल्द हो सकती हैं।

रिपोर्ट: वाजिद खान

अन्य ख़बरें

कर्नाटक के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्दारमैया का बयान, ‘मैं अपनी आखिरी सांस तक राजनीति में रहूंगा’

Newsdesk

तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर भड़के आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी, 1 जून से हड़ताल की चेतावनी

Newsdesk

एक मंच – डॉक्टरों की समस्याओं और समाधान के लिए”*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading