24.4 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच डोनाल्ड ट्रंप फिर बोले, ‘सीजफायर लागू, इसे न तोड़ें’

वाशिंगटन, 24 जून। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान-इजरायल सीजफायर को लेकर लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर अपनी बात रख रहे हैं। सीजफायर का ऐलान, इजरायल-ईरान के शांति प्रस्ताव की बात, फिर अपने फाइटर पायलटों की पीठ थपथपाने वाली पोस्ट के बाद अब उन्होंने दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील की है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट में लिखा, “युद्धविराम अब लागू हो गया है। कृपया इसका उल्लंघन न करें।” ट्रंप के बयान के बाद इजरायली अधिकारी का बयान सामने आया।

उन्होंने स्थानीय मीडिया को बताया कि ट्रंप ने युद्धविराम की घोषणा की है। अगर सभी पक्ष इसका पालन करते हैं, तो यह जारी रहेगा। हालांकि, इस मामले पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से कोई औपचारिक और सार्वजनिक बयान नहीं आया है। इस बीच, इजरायल हवाई अड्डा प्राधिकरण ने बताया कि ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले के कारण कुछ समय के लिए बंद रहने के बाद इजरायल का हवाई क्षेत्र फ्लाइटों के लिए खोल दिया गया है।

 Washington: 60th Presidential Inauguration Ceremony at White House

ट्रुथ पर सक्रिय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों को भविष्योन्मुख होने की सलाह देते हुए कहा, “इजरायल और ईरान मेरे पास लगभग एक ही समय पर आए और बोले, ‘शांति!’ मुझे पता था कि अब समय आ गया है। दुनिया और मध्य पूर्व ही असली विजेता हैं। दोनों राष्ट्र अपने भविष्य में जबरदस्त प्रेम, शांति और समृद्धि देखेंगे। उन्हें बहुत कुछ हासिल करना है, और फिर भी अगर वो धर्म और सत्य के मार्ग से भटक गए तो उन्हें बहुत कुछ खोना पड़ेगा। इजरायल और ईरान का भविष्य असीमित है और उम्मीदों से भरा हुआ है।

 Washington: 60th Presidential Inauguration Ceremony at White House

ईश्वर आप दोनों को आशीर्वाद दे।” इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार शाम (अमेरिकी समयानुसार) को घोषणा की थी कि इजरायल और ईरान ने युद्धविराम को लागू करने के लिए एक औपचारिक समझौता किया है, जिससे कुछ घंटों में संघर्ष के आधिकारिक अंत की उम्मीद जताई गई। ट्रंप ने लिखा था, “सभी को बधाई! इजरायल और ईरान के बीच इस बात पर पूरी तरह से सहमति बन गई है कि अब से लगभग 6 घंटे बाद जब इजरायल और ईरान अपने अंतिम मिशनों को पूरा कर लेंगे, 12 घंटे के लिए पूर्ण और संपूर्ण युद्धविराम होगा। इसके बाद युद्ध को समाप्त माना जाएगा।” हालांकि, मीडिया रिपोर्टों के हवाले से कहा गया कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि दोनों के बीच किसी युद्धविराम पर कोई “समझौता” नहीं हुआ है।

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स बैठक में मोदी का संदेश, आपसी हित और सम्मान से आगे बढ़ें भारत-चीन

Newsdesk

ट्रंप का दावा: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर जताई सहमति

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading