October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

पटना : उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या को लेकर गरमाई सियासत, जांच के लिए एसआईटी गठित

Gopal Khemka Murder Case, 5 जुलाई। बिहार की राजधानी पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके लिए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) बनाई गई है, जो जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा कर रही है। इस घटना से व्यवसायी समुदाय में गुस्सा है, कई लोग गोपाल खेमका के घर पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही, इस घटना पर राजनीतिक चर्चा भी शुरू हो गई है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि गोपाल खेमका पटना के जाने-माने उद्योगपति थे, जिनकी अपराधियों ने हत्या कर दी।

बिहार पुलिस के डीजी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और पटना सेंट्रल एसपी की अगुवाई में एक विशेष जांच टीम बनाई गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़कर सजा दी जाएगी। यह भी जानना जरूरी है कि इस हत्या के पीछे का कारण क्या है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। विपक्ष कुछ भी कह सकता है, लेकिन अगर घटना हुई है, तो अपराधियों को गिरफ्तार भी किया जाएगा।

2018 में भी उनके बेटे गुंजन खेमका की हत्या हुई थी, और उस मामले में भी अपराधियों को कानून के दायरे में लाया गया था। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश राठौड़ ने कहा कि पहले बेटे की हत्या और अब पिता की हत्या से साफ है कि बिहार में गुंडाराज का महातांडव चल रहा है।

व्यापारी डर के मारे यहां से भाग रहे हैं और कोई नया व्यापारी यहां आना नहीं चाहता। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब इस्तीफा दे देना चाहिए या कम से कम गृह मंत्री का पद छोड़कर किसी युवा को यह जिम्मेदारी देनी चाहिए। मालूम हो कि, बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने जाने-माने उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या कर दी। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट पर घटना की जानकारी दी थी।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment