22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्यप्रदेश के सीएम ने पंजाब के कारोबारियों से की मुलाकात, कहा- प्रति लेबर हम 5 हजार रुपए देंगे आप एमपी में इनवेस्ट करे और पैसा कमाएं

Madhya Pradesh – मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने लुधियाना में कई बड़े उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कारोबारियों को मध्यप्रदेश में इनवेस्ट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कारोबारी एमपी में आएं और पंजाब और मध्य प्रदेश मिलकर देश को आगे बढ़ाए।
एमपी के ष्टरू ने कहा कि इस दौरे का मकसद लुधियाना के बड़े उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि पंजाब और मध्य प्रदेश मिलकर देश को आगे बढ़ा सकें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री की प्रति लेबर पर प्रदेश सरकार 5 हजार रुपए देगी। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने लुधियाना के कारोबारियों का सत श्री अकाल से स्वागत किया। इस प्रोग्राम में ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंद्र गुप्ता, वर्धमान ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन सूचिका ओसवाल, नाहर ग्रुप के मैनेजिंग डॉयरेक्टर दिनेश ओसवाल, राल्सन ग्रुप के चेयरमैन संजीव पाहवा, मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव कालड़ा, लोकेश जैन, उपकार सिंह आहूजा, एससी रलहन पहुंचे। इस दौरान लुधियाना के कारोबारियों ने 15 हजार 600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव रखे और मध्य प्रदेश में 30 हजार से अधिक लोगों को रोजगार देने का वादा किया।
ष्टरू मोहन यादव ने कहा, कि आज मध्य प्रदेश आपको कारोबार करने का निमंत्रण दे रहा है। हाथ का यश तभी निरंतर फलता फूलता है जब कारोबार को बढ़ाएंगे। रेडिमेड गारमेंट्स पर लेबर आपके यहां काम करेगी, फैक्ट्री आपकी, प्रॉफिट आप कमाओ लेकिन 5 हजार प्रति लेबर भुगतान हम करेंगे, ताकि हमारे युवाओं को काम मिल सके। उन्होंने कहा कि हम घोषणा करते हैं कि इंडस्ट्रियलिस्ट को जमीन, पानी, ब्याज और बिजली में मदद करेंगे। लुधियाना ने ऊन घर-घर में पहुंचाई। मैं भी घर में ओसवाल की ऊन लाता हूं। हमारी सरकार छठी और 9वीं कक्षा के बच्चों को साइकिल देगी और वो साइकिल यहीं की इंडस्ट्री बनाएगी। मैं उद्योगपतियों की मदद के लिए हमेशा तैयार हूं। उन्होंने कहा कि पंजाब और मध्य प्रदेश बिछड़े हुए सगे भाई हैं।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading