October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अभिषेक बनर्जी की पत्नी से सीबीआई की टीम ने की पूछताछ

कोलकाता, 23 फरवरी (आईएएनएस)| तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी से कोयले की अवैध तस्करी मामले में पूछताछ करने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों की एक टीम उनके घर पहुंची। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के अपने भतीजे अभिषेक के घर से निकलने के कुछ देर बाद ही यहां सीबीआई की टीम पहुंच गई थी। ममता बनर्जी यहां करीब 10 मिनट रुकी थीं। सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में दर्ज हुए मामले के संबंध में पूछताछ करने के लिए रविवार को रुजीरा को नोटिस दिया था। एजेंसी ने कोयला चोरी के मामले में रुजिरा की भूमिका को पाया है। हालांकि मामले में उसे आरोपी नहीं बनाया गया है। इससे पहले सोमवार को सीबीआई की 8 सदस्यीय टीम ने इसी सिलसिले में रूजीरा की बहन मेनका गंभीर से ढाई घंटे तक पूछताछ की थी।

बता दें कि सीबीआई ने कोयला माफिया अनूप माझी उर्फ लाला, उसके सहयोगी जे. मंडल और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कोयला चोरी का मामला दर्ज किया था। इसमें ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं। आरोप है कि माझी ने कुन्होरिया और कजोरिया इलाकों में ईसीएल की लीज वाली खदानों से कोयले की चोरी की थी। कोयला तस्करी के रैकेट को पकड़ने के लिए पिछले साल 28 नवंबर को पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के 45 स्थानों पर छापे मारे गए थे।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment