18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

डिजाइनर गौरांग शाह की साड़ी पहन 25 साल बाद फिर वापसी करेंगी स्मृति ईरानी

Smriti Irani on wearing Gaurang Shah’s weaves for 'Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2'

मुंबई, 9 जुलाई। अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ स्मृति ईरानी, ​​25 साल बाद फिस से ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में तुलसी विरानी की भूमिका में नजर आएंगी। उन्होंने सीरियल में पहनने वाली साड़ी के डिजाइनर गौरांग शाह की ‘जादुई’ बुनाई के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, “गौरांग शाह ने सिर्फ साड़ियां नहीं बनाईं, उन्होंने हर धागे में कहानियां, परंपराएं और आधुनिकता को बुना है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के लिए, उनके काम ने हमारे बुनकरों की कला के माध्यम से भारतीय शिल्प की आत्मा को जीवंत किया।” ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के प्रोमो के लिए, गौरांग शाह ने स्मृति ईरानी के लिए शिफॉन कांजीवरम साड़ी बुनी थी।

अभिनेत्री ने बताया, “विरासत और आधुनिक सोच का एक कालातीत संगम, उनके कपड़े पर किसी जादू से कम नहीं है।” इस शो में तुलसी विरानी की वार्डरोब के लिए जो कलेक्शन तैयार किया गया है, वह भारत भर की शिल्प परंपराओं से प्रेरित है। इसमें शिफॉन में बेहद हल्के कांजीवरम, चमकीले रेशमी बंधनी (हाथों से रंगे हुए), इक्कत्स और दुर्लभ जामदानी बुनाई शामिल हैं, जहां हर डिजाइन का अपना एक खास अर्थ है। गौरांग शाह ने कहा, “स्मृति ईरानी, एक ऐसी महिला हैं, जो तुलसी के किरदार से कई भारतीय महिलाओं के लिए शक्ति और शालीनता का प्रतीक बन गई हैं। तुलसी हर उस महिला का प्रतिनिधित्व करती है जो समय के साथ चलते हुए अपने मूल्यों पर अड़ी रहती है।”

शाह ने कहा कि वह कुछ ऐसा बनाना चाहते थे जो उस शांत शक्ति का सम्मान करे। उन्होंने कहा, “ये बुनाई सिर्फ कपड़े नहीं हैं, वे कहानियां समेटे हुए हैं, ठीक वैसे ही जैसे वह (तुलसी)।” सबसे लंबे समय तक चलने वाले और सफल धारावाहिकों में से एक, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का प्रसारण साल 2000 में शुरू हुआ था और 2008 में समाप्त हुआ। यह शो तुलसी के इर्द-गिर्द घूमता है, जो एक आदर्श बहू, एक पंडित की बेटी होती है, जिसकी शादी बिजनेस टाइकून गोवर्धन विरानी के पोते मिहिर से होती है।

इस सीरियल ने निर्माता एकता कपूर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ दिया, जिसके बाद सीरियल ‘कहानी घर-घर की’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे प्रतिष्ठित धारावाहिक बने। अभिनेत्री-राजनेता स्मृति ईरानी एक बार फिर तुलसी विरानी की भूमिका निभाती नजर आएंगी और अमर उपाध्याय फिर से मिहिर विरानी के किरदार में नजर आएंगे। शो में हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, शक्ति आनंद, कमलिका गुहा ठाकुरता, शगुन शर्मा, रोहित सुचांति, अमन गांधी, अंकित भाटिया और तनिष मेहता जैसे अन्य कलाकार नजर आएंगे।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading