29.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ी से जनजातीय महिलाओं को मिलेगा रोजगार, दूर होगा कुपोषण : सांसद सुमेर सिंह सोलंकी

भोपाल, 10 जुलाई । मध्य प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में सरकार ने 66 नए आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का फैसला लिया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने बुधवार को कहा कि इन आंगनबाड़ी केंद्रों के खुलने से जनजातीय वर्ग की महिलाओं को रोजगार मिलेगा और बच्चों का कुपोषण दूर होगा।

डॉ. सोलंकी ने कहा है कि राज्य सरकार ने धरती आबा योजना के अंतर्गत प्रदेश के जनजातीय बहुल क्षेत्रों में 66 नए आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का प्रावधान किया है। इससे जहां एक ओर इन क्षेत्रों में कुपोषण कम करने में मदद मिलेगी, वहीं बहनों को रोजगार भी मिलेगा। सरकार ने इन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए कार्यकर्ता, सहायिका और सुपरवाइजर के पदों को भी मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन चार जातियों के कल्याण और सशक्तीकरण की बात करते हैं, मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार उनकी भलाई के लिए समर्पित है।

राज्यसभा सांसद ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये निर्णय गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के विकास और सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम साबित होंगे। राज्य सरकार ने सिंचाई शुल्क चुकाने में असमर्थ रहे किसानों के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए मंत्रिपरिषद की बैठक में निर्णय लिया है कि ऐसे किसानों से सिंचाई शुल्क न चुकाने पर ली जाने वाली दंड राशि और ब्याज नहीं लिया जाएगा। सिर्फ सिंचाई शुल्क की राशि ही ली जाएगी। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लाखों किसानों को लाभ होगा और वे सिंचाई शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। सरकार ने यह योजना मार्च, 2026 तक के लिए लागू की है।

भाजपा सांसद सोलंकी ने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न बिजली कंपनियों में 49 हजार से अधिक नियमित पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सरकार के इस निर्णय से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा तथा बिजली कंपनियों की कार्यक्षमता में भी सुधार होगा।

अन्य ख़बरें

विनोबा भावे सबस्टेशन के विस्तार एवं उन्नयन का कार्य शीघ्र पूरा करें : तिवारी

Newsdesk

उमरिया में मिला नरकंकाल, इलाके में फैली सनसनी

Newsdesk

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन, देशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading