April 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

रूस ने परमाणु निगरानी को लेकर ईरान-आईएईए समझौते का स्वागत किया

मॉस्को, 23 फरवरी (आईएएनएस)| रूसी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि वह ईरान और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बीच तीन महीने तक ईरान के परमाणु संयंत्रों पर आवश्यक निगरानी जारी रखने के लिए किए गए समझौते का स्वागत करता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंत्रालय की प्रवक्ता मारिठआ जखरोवा ने कहा, “हमें उम्मीद है कि इस कदम से ईरान और उसके परमाणु कार्यक्रम के बारे में सामान्य राजनीतिक स्थिति में सुधार होगा।”

उन्होंने कहा कि इसका श्रेय ईरानी पक्ष के विचारशील और विवेकपूर्ण रुख और आईएईए नेतृत्व के प्रयायों को जाता है। ईरान के परमाणु समझौते ‘जेसीपीओए’ को पूरी तरह से रिवाइव करने के लिए सक्रिय कूटनीतिक प्रयासों के लिए यह जरूरी है।

उन्होंने कहा कि आईएईए और ईरान ने ईरान परमाणु समझौते के मौजूदा भागीदरों और अमेरिका के बीच एक ठोस बातचीत की शुरूआत के लिए स्थितियों के निर्माण में अहम योगदान दिया है।

जखरोवा ने कहा कि हम सभी जेसीपीओए भागीदारों, साथ ही अमेरिका से भी बिना देरी के इस पर कार्य करने की अपील करते हैं।

अन्य ख़बरें

ईरान संघर्ष को लेकर पाकिस्तान में शांति वार्ता मुश्किल, वजह पीएम शहबाज!

Newsdesk

ईरानी राष्ट्रपति बोले ‘हम युद्ध नहीं, संवाद चाहते

Newsdesk

स्टंट’ पड़ा भारी: ‘कम्फर्ट वुमन’ प्रतिमा से छेड़छाड़ पर अमेरिकी यूट्यूबर को जेल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading