May 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हरियाणा का झज्जर जिला रहा भूकंप का केंद्र, लोग बोले- पहला झटका ज्यादा तेज

झज्जर/नई दिल्ली, 10 जुलाई। दिल्ली एनसीआर में गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे दो बार भूकंप के तेज झटके मसूस किए गए, जिसका केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में था। स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप के झटकों से वे सहम गए। लोगों ने कहा कि भूकंप का पहला झटका ज्यादा तेज था। हरियाणा के झज्जर जिले और दिल्ली एनसीआर में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह 9.05 से 9.10 के बीच भूकंप के दो झटके आए, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 और 3.0 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र झज्जर शहर से 10 किलोमीटर उत्तर में था, जिसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे मापी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप के झटकों से वे सहम गए। अरुण कुमार ने कहा, “हम बेड पर बैठे थे, तभी बेड हिलने लगा। पूरा परिवार तुरंत घर से बाहर निकल आया। दूसरा झटका हल्का था।”

धर्मपाल ने बताया, “मैं दुकान में था, दुकान हिलने लगी। हम तुरंत बाहर भागे।” सुखबीर सिंह ने कहा, “मैं अखबार पढ़ रहा था, तभी जोरदार झटका लगा। पहला झटका ज्यादा तेज था।” बलराम ने बताया, “खाना खाते समय झटके आए। 10-12 सेकंड तक दो बार झटके महसूस हुए, पहला ज्यादा तेज था।” मेहरचंद ने चिंता जताते हुए कहा, “बरसात में भूकंप नुकसानदायक होता है, क्योंकि इससे मकानों को नुकसान हो पहुंचता है।”

वहीं नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने भी पहले झटके को ज्यादा तेज बताया। फिलहाल, किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। झज्जर और दिल्ली में सुबह के भूकंप के झटकों से लोग डर गए और कई घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के समय खुले मैदान में जाना, मजबूत फर्नीचर के नीचे छिपना या दीवारों से दूर रहना सुरक्षित माना जाता है। इससे पहले, 17 फरवरी को दिल्ली और पूरे एनसीआर में सोमवार सुबह 5:36 बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि जो लोग सो रहे थे, उनकी नींद टूट गई, और जो जाग रहे थे, वे दहशत में आ गए। लोगों ने तत्काल अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली और कुछ समय तक बाहर ही रुके रहे। भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था और इसकी गहराई 5 किलोमीटर रही।

अन्य ख़बरें

ट्विशा शर्मा केस: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द की

Newsdesk

सुकून होटल में पकड़ी गई युवती निकली मेडिकल की डॉक्टर, युवक सुपरवाइजर

Newsdesk

भीषण गर्मी में आग के घेरे में बैठकर किन्नर साधु कर रहे हठयोग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading