19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

टेस्ला का पहला भारतीय ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ 15 जुलाई को मुंबई में खुलेगा

नई दिल्ली, 11 जुलाई। एलन मस्क के स्वामित्व वाली किफायती सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रही है, वहीं उनका दूसरा वेंचर, इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला भी इसी महीने से देश में अपना परिचालन शुरू करने के करीब पहुंच रही है। हालांकि, कंपनी फिलहाल देश में मैन्युफैक्चरिंग नहीं कर रही है, लेकिन वह 15 जुलाई को मुंबई में अपना पहला शोरूम खोलने वाली है।

‘एक्सपीरियंस सेंटर’ कहे जाने वाले इस टेस्ला शोरूम को आर्थिक राजधानी में 4,000 वर्ग फुट के रिटेल स्पेस में बनाया गया है, जो शहर में अमेरिकी टेक दिग्गज एप्पल के फ्लैगशिप स्टोर के करीब है। यह कदम टेस्ला की भारत में व्यापक विस्तार रणनीति का हिस्सा है। जून में, कंपनी ने मुंबई के कुर्ला पश्चिम में एक कमर्शियल स्पेस लीज पर लिया था, जिसके वाहन सेवा केंद्र के रूप में काम करने की उम्मीद है। टेस्ला की अब भारत में चार कमर्शियल प्रॉपर्टीज हैं, जिनमें पुणे में एक इंजीनियरिंग हब, बेंगलुरु में एक पंजीकृत कार्यालय और बीकेसी के पास एक अस्थायी कार्यालय शामिल है।

टेस्ला इंडिया मोटर एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई के कुर्ला पश्चिम में अपने आगामी बीकेसी शोरूम के पास एक सर्विस सेंटर स्थापित करने के लिए 24,500 वर्ग फुट जगह लीज पर ली थी। यह कदम टेस्ला की भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार में प्रवेश की योजना में एक महत्वपूर्ण कदम है, हालांकि कंपनी का वर्तमान में देश में वाहनों का निर्माण करने का कोई इरादा नहीं है। प्रॉपर्टी डेटा विश्लेषण फर्म सीआरई मैट्रिक्स द्वारा प्राप्त रियल एस्टेट दस्तावेजों के अनुसार, टेस्ला ने लोढ़ा लॉजिस्टिक्स पार्क में जगह किराए पर लेने के लिए बेलिसिमो इन सिटी एफसी मुंबई वन प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक लीज और लाइसेंस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता पांच साल के लिए है, जिसका शुरुआती मासिक किराया 37.53 लाख रुपए है।

दस्तावेजों के अनुसार, लीज की पूरी अवधि के दौरान, टेस्ला कुल मिलाकर लगभग 25 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी, जिसमें 2.25 करोड़ रुपए की सुरक्षा जमा राशि भी शामिल है। टेस्ला ने स्पष्ट कर दिया है कि उसकी वर्तमान रुचि केवल भारत में अपने वाहनों को बेचने में है। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने टेस्ला को लेकर पिछले महीने कहा था, “वे भारत में विनिर्माण में रुचि नहीं रखते।” उन्होंने आगे कहा कि टेस्ला भारत में केवल बिक्री के लिए शोरूम खोलने की योजना बना रही है। सरकार ने इलेक्ट्रिक कारों के क्षेत्र में वैश्विक निर्माताओं से नए निवेश को सक्षम बनाने और भारत को ई-वाहनों के लिए एक ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में बढ़ावा देने के लिए अपनी दूरदर्शी ईवी योजना के लिए दिशानिर्देश अधिसूचित किए हैं।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading