July 28, 2026
सी टाइम्स
खेलप्रादेशिक

फाइटर हेलीकॉप्टर और जवानों की पेंटिंग से सजी धोनी की पसंदीदा एसयूवी ‘हमर’, वायरल हो रहे वीडियो

Dhoni’s favourite Hummer gets military makeover, goes viral on social media

रांची, 14 जुलाई। रांची की सड़कों पर अगर आपको सेना के पराक्रम की झलक दिखाती कोई एसयूवी गरजती नजर आ जाए, तो समझ लीजिए, यह ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी की पसंदीदा हमर एच-टू है। अमेरिकी ऑटोमोबाइल ब्रांड जनरल मोटर्स की इस दमदार एसयूवी को धोनी ने वर्ष 2009 में खरीदा था। 15 साल बाद अब उन्होंने इसे नया लुक देकर सेना के रंग में रंग दिया है। नई लुक वाली इस हमर के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। धोनी की हमर पर अब फाइटर हेलीकॉप्टर, टैंकर, प्लेन और मोर्चे पर अलर्ट खड़े भारतीय जवानों की पेंटिंग नजर आती है। इसे रांची स्थित एक कार डिटेलिंग स्टूडियो ने तैयार किया है।

स्टूडियो के फाउंडर अच्युत किशोर ने बताया कि धोनी ने इस हमर को सेना की थीम पर डिजाइन करने का टास्क दिया था, जिसे सफलतापूर्वक पूरा कर गाड़ी को नया अंदाज दिया गया है। धोनी का सेना से जुड़ाव हमेशा खास रहा है। 2011 में उन्हें टेरेटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गई थी। उन्होंने पैरा फोर्सेस और पैराशूट जंपिंग का प्रशिक्षण भी लिया है। धोनी अक्सर जवानों के बीच जाकर समय बिताते हैं और उनका हौसला बढ़ाते रहते हैं। 2019 वर्ल्ड कप के दौरान भी उन्होंने विकेटकीपिंग ग्लव्स पर ‘बलिदान बैज’ लगाकर मैदान पर सेना के पराक्रम के प्रति सम्मान प्रदर्शित किया था।

गाड़ियों और बाइक्स के शौकीन धोनी के गैराज में कई लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं। उनके पास जीप ग्रैंड चिरोकी ट्रैकहॉक, मर्सिडीज बेंज जी 63 एएमजी, निशान जोंगा जैसी दमदार गाड़ियां और सुपरबाइक्स का कलेक्शन है। धोनी की हमर एच-टू इस कलेक्शन की शान मानी जाती है, जो अब अपने नए फौजी लुक में रांची की सड़कों पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

हाल ही में धोनी फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल निर्माता सिट्रोन की ब्रांड न्यू ‘बेसाल्ट डार्क एडिशन’ एसयूवी चलाते हुए भी रांची में नजर आए थे। गौरतलब है कि धोनी सिट्रोन के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। कंपनी ने अप्रैल में ही अपने डार्क एडिशन लाइनअप को लॉन्च किया है और धोनी को इसके ब्लैक एडिशन में ड्राइव करते हुए देखा गया। माना जा रहा है कि यह धोनी की कार कलेक्शन में शामिल उनकी सबसे नई गाड़ी है।

अन्य ख़बरें

नशे के खिलाफ जबलपुर में अनूठी पहल: 50 लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, मैहर यात्रा के लिए रवाना

Newsdesk

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

खेल मंत्री मांडविया ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में पदक जीतने पर ईशा सिंह और मनु भाकर को बधाई दी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading