19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

कनाडा के टोरंटो में जगन्नाथ रथ यात्रा में श्रद्धालुओं पर फेंके गए अंडे, नवीन पटनायक ने की निंदा

भुवनेश्वर, 15 जुलाई। कनाडा के टोरंटो में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर अंडे फेंके जाने की कथित घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने ओडिशा सरकार से अनुरोध किया कि वह केंद्र से कनाडा के अधिकारियों के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराने का आग्रह करे। नवीन पटनायक ने कहा कि ऐसी घटनाएं न केवल दुनिया भर में भगवान जगन्नाथ के भक्तों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि ओडिशा के लोगों को भी गहरी पीड़ा पहुंचाती हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कनाडा के टोरंटो में रथयात्रा समारोह के दौरान श्रद्धालुओं पर अंडे फेंके जाने की खबरों से बेहद व्यथित हूं। ऐसी घटनाएं न केवल दुनिया भर में भगवान जगन्नाथ के भक्तों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि ओडिशा के लोगों को भी गहरा दुख पहुंचाती हैं। यह त्योहार गहरा भावनात्मक और सांस्कृतिक महत्व रखता है।”

उन्होंने आगे लिखा, “अगर ये मीडिया रिपोर्ट्स सही हैं तो ओडिशा सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और विदेश मंत्रालय से कनाडा के अधिकारियों के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराने का आग्रह करना चाहिए।” कनाडा के टोरंटो में रथ यात्रा में शामिल भारतीयों पर अंडे फेंके गए, जिसके बाद नस्लवाद और विदेशी द्वेष के आरोप लगे हैं। इंस्टाग्राम यूजर संगना बजाज उस यात्रा का हिस्सा थीं। इसी दौरान उन्होंने देखा कि उन पर अंडे फेंके जा रहे हैं।

एक इंस्टाग्राम वीडियो में उन्होंने फुटपाथ पर बिखरे टूटे अंडे दिखाए। बजाज ने कहा कि पास की एक इमारत से किसी ने रथ यात्रा में शामिल लोगों पर अंडे फेंके। अगर उनका इरादा यात्रा रोकने का था तो वह नाकाम रहा। टोरंटो में 53वीं वार्षिक इस्कॉन रथ यात्रा के दौरान अंडे फेंकने की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इस रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा देवी मंदिर से बाहर सड़कों पर लाए जाते हैं। इस दौरान भक्त आशीर्वाद लेते हैं।

अन्य ख़बरें

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

यमन में फिर बढ़ा तनाव: हूती विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलें

Newsdesk

इटली में नहीं थमी व‍िरोध की आग: महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading