October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमखेल

टेनिस खिलाड़ी राधिका हत्याकांड में नया मोड़, दोस्त ने वीडियो पोस्ट कर किया चौंकाने वाला दावा, अब पुलिस करेगी पूछताछ

Radhika Yadav Murder News : नेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। राधिका की करीबी दोस्त हिमांशिका द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गए दो वीडियो का गुरुग्राम पुलिस ने संज्ञान लिया है। अब पुलिस हिमांशिका को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी कर रही है।

हिमांशिका ने अपने दूसरे वीडियो में दावा किया था कि राधिका के पिता दीपक यादव पिछले तीन दिनों से उसकी हत्या की साजिश रच रहे थे। पुलिस अब इस दावे की पुष्टि के लिए हिमांशिका से पूछताछ करेगी।

क्या बोले गांववाले?
घटना 10 जुलाई की सुबह की है। सेक्टर 57 स्थित घर में राधिका अपने परिवार के लिए किचन में खाना बना रही थीं, तभी पिता ने उन पर चार गोलियां दाग दीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दीपक यादव ने हत्या की वजह गांव के लोगों द्वारा ‘बेटी की कमाई खाने’ और ‘गिरा हुआ बाप’ कहे जाने के तानों को बताया था। हालांकि, पुलिस और ग्रामीणों को यह तर्क पूरी तरह असंगत लगा।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल
राधिका की मौत के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। इसी बीच उनकी दोस्त हिमांशिका ने शनिवार और रविवार को दो वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किए, जिनमें उसने कई गंभीर आरोप लगाए। पुलिस अब इन बयानों की सत्यता की जांच करेगी।

गौरतलब है कि राधिका यादव एक उभरती हुई राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी थीं और उनकी हत्या ने पूरे खेल जगत और समाज को झकझोर कर रख दिया है।

अन्य ख़बरें

ढाका टेस्ट: चेज-वार्रिकान की शानदार गेंदबाजी, ब्रैंडन किंग का अर्धशतक, वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया

Newsdesk

मलेशियन जीपी स्प्रिंट में अकोस्टा की जीत, मार्केज ने चैंपियनशिप में बढ़त बढ़ाई

Newsdesk

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को हराकर शान से कटाया सेमीफाइनल का टिकट, अभिषेक ने दागे 2 गोल

Newsdesk

Leave a Comment