38.9 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

इंदौर – मकान मालिक की दरिंदगी : युवती से छेड़छाड़ कर कमरे में किया बंद, पड़ोसियों ने बचाई जान – आरोपी अयाज खान गिरफ्तार

Indore News। तुकोगंज थाना क्षेत्र की बेकरी गली में एक किरायेदार युवती के साथ उसके मकान मालिक अयाज खान द्वारा छेड़छाड़ और बंधक बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित युवती अलीराजपुर की रहने वाली है और इंदौर में अयाज के मकान में किराए से रहकर एक बार में काम करती है।

घटना सोमवार शाम की है, जब युवती घर पर अकेली थी। इसी दौरान अयाज बातचीत के बहाने कमरे में दाखिल हुआ और गलत तरीके से छूने की कोशिश करने लगा। जब युवती ने इसका विरोध किया और चिल्लाना शुरू किया, तो अयाज ने उसे कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया

युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डंडे लेकर अयाज के घर पहुंचे। लोगों की भीड़ देख अयाज वहां से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अयाज खान को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस कर रही विस्तृत जांच
पुलिस अयाज से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वह पहले भी ऐसी किसी घटना में शामिल रहा है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने इसे गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी है

घटना से इलाके में आक्रोश का माहौल है और स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अन्य ख़बरें

तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर भड़के आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी, 1 जून से हड़ताल की चेतावनी

Newsdesk

एक मंच – डॉक्टरों की समस्याओं और समाधान के लिए”*

Newsdesk

फर्जी नामांतरण कर तहसीलदार फंसे, रिपोर्ट बनाने वाले पटवारी को क्यों बख्शा जा रहा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading