18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
खेल

पंचकूला में खेल मंत्री गौरव गौतम का औचक निरीक्षण, ताऊ देवीलाल स्टेडियम के 15 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

पंचकूला, 17 जुलाई। हरियाणा सरकार के खेल और कानून मंत्री गौरव गौतम गुरुवार को एक्शन मोड में नजर आए। मंत्री ने पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम का औचक निरीक्षण कर वहां की खामियों पर सख्त रुख अपनाया। निरीक्षण के दौरान लापरवाही सामने आने पर मंत्री ने स्टेडियम के जिला खेल अधिकारी सहित 15 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिन में व्यवस्थाएं सुधारने का सख्त अल्टीमेटम दिया। इस दौरान मंत्री गौरव गौतम ने स्टेडियम में मौजूद एथलीट्स और खिलाड़ियों से सीधा संवाद किया।

खिलाड़ियों ने बताया कि सरकार की ओर से निर्धारित सुविधाएं समय पर नहीं मिल रही हैं। खेल सामग्री, पोषणयुक्त भोजन और अन्य बुनियादी व्यवस्थाएं अधिकारियों की लापरवाही के कारण प्रभावित हो रही हैं। एक खिलाड़ी ने बताया कि कि हम रोजाना सुबह-शाम अभ्यास करते हैं, लेकिन खाने में पोषक तत्वों की कमी है और खेलने का जरूरी सामान भी समय पर नहीं मिलता। खिलाड़ियों की बातों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर फटकार लगाई।

उन्होंने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और यदि व्यवस्थाएं तय मापदंडों पर नहीं मिलीं तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि खेल और खिलाड़ियों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये वही खिलाड़ी हैं जो हरियाणा और देश का नाम रोशन करते हैं, उन्हें बुनियादी सुविधाएं न देना बेहद शर्मनाक है।

निरीक्षण के बाद मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर व्यवस्था सुधारने का अंतिम मौका दिया है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में सुधार नहीं हुआ, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। खेल मंत्री ने ताऊ देवीलाल स्टेडियम के जिला खेल अधिकारी सहित एक दर्जन से अधिक कोच और स्टाफ को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है कि अब तक खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं क्यों नहीं दी गईं और संबंधित व्यवस्थाएं क्यों चरमराई हुई हैं।

अन्य ख़बरें

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

नेशनल जूनियर मीट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, चार रिकॉर्ड ध्वस्त

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading