November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – भारत गौरव ट्रेन 21 अगस्त को रीवा से होगी रवाना, दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों का कराएगी दर्शन

Jabalpur News। मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए एक सुखद खबर है। भारतीय रेलवे की सहायक संस्था इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) 21 अगस्त से करने जा रही है भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन, जो रीवा से दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा पर निकलेगी।

यह विशेष ट्रेन रीवा के अलावा सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, बैतूल, नागपुर और सेवाग्राम स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे इन क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को भी यात्रा का लाभ मिलेगा।

यात्रा अवधि कुल 10 रात और 11 दिन की होगी। इस दौरान श्रद्धालु तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। खास बात यह है कि इस यात्रा में रामेश्वरम और मल्लिकार्जुन — दो ज्योतिर्लिंगों के दर्शन भी शामिल हैं, जो इस यात्रा को और भी विशेष और पुण्यकारी बना देता है।

आईआरसीटीसी द्वारा यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। यात्रा के दौरान यात्रियों को स्वच्छ एवं शाकाहारी भोजन, रहने की व्यवस्था, और प्रत्येक स्थल पर एक प्रशिक्षित गाइड की सुविधा दी जाएगी, जिससे यात्रा न केवल सुखद बल्कि जानकारीपूर्ण भी बने।

इस योजना का उद्देश्य देशवासियों को भारत की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से जोड़ना है। जो भी श्रद्धालु दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों की यात्रा की इच्छा रखते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

अन्य ख़बरें

टीवी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ में चमके जबलपुर के राजेंद्र गुप्ता, मुंबई में हुई शूटिंग के लिए चयनित

Newsdesk

गोरखपुर क्षेत्र में चाकूबाजी, एक ही परिवार के चार लोग घायल; पिता-बेटी समेत दो बेटों पर हमला

Newsdesk

वर्कशॉप में लगभग 17 करोड़ रुपये मूल्य के 60 वाहन और मशीनें खराब।

Newsdesk

Leave a Comment