25.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

डिंपल यादव पर विवादित बयान देने वाले मौलाना रशीदी पर हुआ हमला, सुरक्षा की लगाई गुहार

Maulana Rashidi Slapped Incident, 30 जुलाई। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने मंगलवार को नोएडा में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम के बाद उन पर हुए हमले की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दो-तीन युवकों ने मंच पर आकर बिना किसी पूछताछ के उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के बाद हमलावर भाग गए।

मौलाना रशीदी ने नोएडा थाने में धारा 126 के तहत शिकायत दर्ज की है और डीसीपी सेंट्रल से मुलाकात कर सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डिंपल यादव और दूसरे अपने सांसदों के साथ में संसद की जामा मस्जिद में बैठक की। वहां का एक फोटो वायरल हो रहा है।

सवाल यह है कि वह फोटो जब वायरल हुआ, तो उस वायरल फोटो में कुछ ऐसी चीजें थी, जो मस्जिद की मर्यादा के खिलाफ थी। हमने इसे इस्लाम और मस्जिद की मर्यादा के खिलाफ माना, लेकिन इसे जिस तरह से बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया, मैं समझता हूं कि उसकी वजह से सारा विवाद उत्पन्न हुआ है।

मौलाना रशीदी ने कहा कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से फोन पर धमकियां मिल रही हैं, जिसमें गालियां और जान से मारने की धमकी शामिल हैं। मुझे अपनी जान का खतरा है। मैं चाहता हूं कि पुलिस मेरी सुरक्षा सुनिश्चित करे और कानून को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे।

उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है और इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं हैं। यह विवाद समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की संसद की जामा मस्जिद में बैठक से जुड़ा है। इस दौरान लिया गया एक फोटो वायरल हुआ, जिसमें कुछ ऐसी चीजें थीं, जिन्हें मौलाना रशीदी ने मस्जिद की मर्यादा के खिलाफ माना। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया है।

अन्य ख़बरें

तिलहरी में विवाद के बाद मारपीट, भागते समय नाले में गिरा युवक

Newsdesk

बाबा टोला में चाकूबाजी, युवक की मौत

Newsdesk

मायावती का सख्त संदेश: आकाश आनंद के बाद अब बहन भी पार्टी की जिम्मेदारी से बाहर, ईशान को मौका

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading