November 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

जबलपुर – पहले प्यार फिर एफआईआर, बैंक मैनेजर पर महिला सहकर्मी ने लगाया हमला करने का आरोप, पनागर थाने में मामला दर्ज

Jabalpur News – एचडीएफसी बैंक की मदन महल शाखा में कार्यरत एक महिला कैशियर और शाखा प्रबंधक उत्कर्ष जोशी के बीच का निजी रिश्ता अब कानूनी विवाद में बदल गया है। रविवार रात दोनों के बीच कहासुनी के बाद कथित तौर पर मारपीट की घटना हुई, जिसके बाद महिला कर्मचारी ने पनागर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

क्या है मामला?
पुलिस के अनुसार, रविवार रात उत्कर्ष जोशी और महिला सहकर्मी भोजन के लिए पनागर क्षेत्र स्थित लवली ढाबा गए थे। वहां किसी बात पर दोनों में बहस हो गई, जिसके बाद दोनों आधा खाना छोड़कर कार में लौट आए। महिला कर्मचारी का आरोप है कि उत्कर्ष ने गाड़ी तेज और लापरवाही से चलाना शुरू कर दिया। जब उसने आपत्ति जताई, तो उत्कर्ष भड़क गया और कार रोककर उसके बाल पकड़कर मारपीट करने लगा।

महिला ने खुद को बचाने के लिए उत्कर्ष का हाथ दांत से काटा, तब जाकर कार रुकी। लेकिन जब वह उतरने लगी, तो उत्कर्ष ने कार का दरवाजा लॉक कर दिया और फिर से हमला किया। किसी तरह खुद को छुड़ाकर महिला थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।

पुराना रिश्ता, नई कड़वाहट
पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच लंबे समय से करीबी संबंध थे और शादी की भी योजना थी। लेकिन हाल के दिनों में रिश्ते में खटास आने लगी थी। बताया जा रहा है कि विवाह को लेकर चल रहे मतभेद ही विवाद की जड़ बने।

पुलिस की कार्रवाई
पनागर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। वहीं आरोपी उत्कर्ष जोशी से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही सीसीटीवी फुटेज और अन्य गवाहों के बयान के आधार पर कार्रवाई करेगी।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Comment