October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – मेराकी लाइफस्टाइल एग्जीबिशन हस्तशिल्प, महिला उद्यमिता और बच्चों की प्रतिभा का संगम 1 व 2 अगस्त को होगी आयोजित

Jabalpur News Today — CAIT मेराकी लाइफस्टाइल महिला समिति द्वारा 1 और 2 अगस्त को होटल गुलजार, महानद्दा में एक विशेष एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय प्रदर्शनी महिलाओं द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसमें समाज के हर वर्ग को आमंत्रित किया गया है।

इस आयोजन का उद्देश्य महिला उद्यमियों, हस्तशिल्प कलाकारों और स्थानीय प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है। आयोजन समिति की संचालक नम्रता भाटिया ने बताया कि इस प्रदर्शनी में “मिराकी एम्पावरमेंट अवार्ड” समारोह का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा, कला और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

वंचित बच्चों को मिलेगा मंच

इस वर्ष प्रदर्शनी का एक विशेष आकर्षण वंचित, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए विशेष प्रदर्शन मंच होगा, जहां वे अपनी कला, रचनात्मकता और हस्तकौशल का निःशुल्क प्रदर्शन कर सकेंगे। यह पहल बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

बच्चों के लिए टैलेंट हंट शो

सीमा सिंह चौहान ने बताया कि बच्चों के लिए टैलेंट हंट शो का आयोजन किया जाएगा, जिसे शेमरॉक किड्स द्वारा संचालित किया जाएगा। इस शो में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

संस्कृति का अनूठा प्रदर्शन

प्रतिभा जैन ने बताया कि एग्जीबिशन में सभी जाति और वर्ग के लोगों की पोशाक, रहन-सहन और सांस्कृतिक जीवनशैली का अनोखा संग्रह भी प्रदर्शित किया जाएगा, जो विविधता में एकता की झलक पेश करेगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती नम्रता भाटिया, श्रीमती सीमा सिंह, कैट से जितेंद्र पचौरी, दीपक सेठी, राजीव बड़ेरिया, मनोज जसाटी और श्रीमती प्रतिभा जैन ने सहभागिता की अपील करते हुए अधिक से अधिक लोगों से प्रदर्शनी में शामिल होने का आग्रह किया है।

अन्य ख़बरें

मुख्यमंत्री की पदयात्रा के दौरान 2 नवंबर को बदलेगी शहर की यातायात व्यवस्था

Newsdesk

मुख्यमंत्री के शहपुरा दौरे के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

Newsdesk

बैकुंठ चतुर्दशी पर 23 नवंबर को होने वाली भव्य नर्मदा परिक्रमा की सफलता के लिए तैयारियां जारी

Newsdesk

Leave a Comment