October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सावन में स्कूल में अंडा परोसे जाने से बवाल : हिंदू संगठनों का विरोध

Teacher distributed eggs to children even in the month of Saavan Balrampur – सावन के पवित्र महीने में बच्चों को स्कूल के मिड-डे मील में अंडा परोसे जाने का मामला सामने आने के बाद विवाद गहरा गया है। यह मामला बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक के चर्चरी स्थित एक माध्यमिक शाला का है, जहां एक शिक्षक द्वारा मीनू बदलकर बच्चों को अंडा परोस दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और हिंदू संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

हिंदू धर्म में सावन का महीना अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस दौरान उपवास, पूजा-पाठ और मांसाहार से परहेज किया जाता है। ऐसे में स्कूल में मांसाहारी भोजन परोसे जाने को लेकर स्थानीय लोगों और संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। बजरंग दल और अन्य संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल में मिड-डे मील के तहत पहले से निर्धारित मीनू में अंडा शामिल नहीं था। लेकिन एक शिक्षक ने अपने स्तर पर मीनू में बदलाव कर अंडा बनवाया और बच्चों को परोस दिया। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चों को भोजन के साथ अंडा दिया जा रहा है।

घटना के बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

हिंदू संगठनों का कहना है कि यह केवल धार्मिक भावना का अपमान नहीं है, बल्कि शासन की ओर से निर्धारित गाइडलाइन का भी उल्लंघन है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है।

फिलहाल, शिक्षा विभाग द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लोगों की नजरें अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं कि क्या वाकई दोषियों पर सख्त कदम उठाया जाएगा या मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment