33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, बालक मंदिर स्कूल में हुआ पौधारोपण

Jabalpur News Today। मध्यप्रदेश विद्युत महिला मंडल द्वारा संचालित बालक मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल, रामपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंडल की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती अंजना तिवारी रहीं, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा,
“पौधारोपण आज की नहीं, आने वाली पीढ़ियों की भी आवश्यकता है। पर्यावरणीय असंतुलन को रोकने के लिए यह हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है।”

उन्होंने बताया कि शाला परिसर में बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति भावी पीढ़ी को जागरूक करना है।

बच्चों ने प्रस्तुत की पर्यावरण थीम पर कविता और नाटिका
कार्यक्रम के दौरान केजी कक्षा के नन्हें बच्चों ने हरे रंग के वस्त्रों में “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ” विषय पर कविता पाठ और लघु नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

पौधारोपण में पालना घर प्रभारी एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लिया भाग
इस अवसर पर पालना घर प्रभारी श्रीमती भारती वर्मा, विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिकाएँ एवं सभी छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

अन्य ख़बरें

भारत-वियतनाम के बीच डिजिटल पेमेंट सहयोग मजबूत करने के लिए आरबीआई और स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम ने किया समझौता

Newsdesk

मध्य प्रदेश : उमरिया में सड़क हादसे में 4 की मौत, 41 घायल

Newsdesk

जबलपुर में निर्माण कार्य के दौरान मिला 12 किलो का जिंदा बम, जांच जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading