October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – मदनमहल स्टेशन पर हंगामा, 10 महिलाएं गिरफ्तार

Jabalpur News Today। रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सुरक्षा जांच के दौरान मदनमहल रेलवे स्टेशन पर विवाद कर रही 10 महिलाओं को जीआरपी ने गिरफ्तार किया। नागपुर निवासी इन महिलाओं के बीच जोरदार बहस और हंगामे से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।
जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में महिलाओं को शांति भंग करने के आरोप में एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सुंदर बाई, प्रिया, रेशमा, सुरेखा, सोनी, संजना, कविता, सुमन, सुनीता और शालू के रूप में हुई, जो सभी नागपुर (महाराष्ट्र) की निवासी हैं। पुलिस ने इन्हें शांति भंग करने के आरोप में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय, जबलपुर में पेश किया। रेलवे पुलिस ने कहा कि त्योहारों के दौरान स्टेशन पर भीड़ बढ़ जाती है, इसलिए किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment