38.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

ट्रंप-पुतिन वार्ता में ‘प्रगति’ का भारत ने किया स्वागत, कहा—समाधान का मार्ग संवाद और कूटनीति से

नई दिल्ली, 16 अगस्त — भारत सरकार ने अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई शिखर वार्ता में रूस-यूक्रेन संघर्ष विराम पर हुई प्रगति का स्वागत किया है और कहा है कि स्थायी समाधान केवल संवाद और कूटनीति से ही संभव है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत का मानना है कि युद्धविराम सहित किसी भी ठोस परिणाम की दिशा में उठाए गए कदम वैश्विक स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण हैं। भारत ने दोहराया कि सभी पक्ष रचनात्मक वार्ता के लिए अनुकूल वातावरण बनाएं और मानवीय सरोकारों को प्राथमिकता दें।

उल्लेखनीय है कि अलास्का में शुक्रवार रात ट्रंप और पुतिन के बीच बहुप्रतीक्षित वार्ता हुई, जिसमें रूस-यूक्रेन संघर्ष के संभावित संघर्ष विराम पर चर्चा केंद्रित रही। वार्ता को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की कड़ी नजर बनी हुई है, जबकि भारत लंबे समय से मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान और वार्ता-आधारित प्रक्रिया का पक्षधर रहा है।

भारत ने उम्मीद जताई है कि आगे की बैठकों में अधिक ठोस प्रगति सामने आएगी और क्षेत्र में स्थायित्व की दिशा में सार्थक कदम उठाए जाएंगे

अन्य ख़बरें

सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखने के फैसले पर भड़कीं कविता, बोलीं-‘यह कूटनीति नहीं, राजनीतिक चापलूसी

Newsdesk

जीटीए प्रमुख अनित थापा ने दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार जांच के ऐलान के एक दिन बाद छोड़ा पद

Newsdesk

एजेंसियों ने आईएसआई नेटवर्क में अजमल गुज्जर की भूमिका पर जताई चिंता; विचारधारा नहीं, पैसे से प्रेरित बताया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading