October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अहमदाबाद के स्कूल में 8वीं के छात्र ने 10वीं के छात्र की चाकू मारकर जान ली

अहमदाबाद ,20 अगस्त। गुजरात के अहमदाबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 8वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना खोखरा स्थित सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में मंगलवार को उस समय घटी, जब स्कूल की छुट्टी हुई थी। छात्र ने 15 वर्षीय छात्र पर स्कूल गेट के बाहर हमला किया था। बुधवार को छात्र की इलाज के दौरान मौत होने पर स्थानीय लोगों ने स्कूल में तोडफ़ोड़ की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों छात्रों के बीच कक्षा में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद कक्षा आठ के छात्र ने स्कूल के बाहर 7-8 छात्रों का समूह बुलाकर 10वीं के छात्र को घेर लिया। तभी उनमें से एक ने छात्र के पेट में चाकू घोंप दिया। छात्र घायल अवस्था में स्कूल के अंदर गया, जहां सुरक्षाकर्मी ने प्रधानाचार्य को बताया और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। छात्र ने बुधवार को दम तोड़ दिया।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment