October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

कोलकाता : अवैध कोयला तस्करी मामले में बिजनेसमैन के घर सीबीआई की रेड

कोलकाता, 26 फरवरी (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजीरा बनर्जी से पूछताछ के तीन दिन बाद सीबीआई ने शुक्रवार को कोल तस्करी मामले में अपनी जांच के सिलसिले में कोलकाता में बिजनेसमैन रणधीर कुमार बरनवाल से जुड़े कई स्थानों की तलाशी ली। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। जांच से जुड़े एजेंसी के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “सीबीआई की टीम यहां बरनवाल के आवासीय परिसर में तलाशी ले रही है।”

उन्होंने कहा कि लेन-देन से संबंधित कुछ मामलों में उनकी भागीदारी की बात सामने आने के बाद एजेंसी ने ये कार्रवाई की।

सीबीआई ने सोमवार और मंगलवार को रुजीरा बनर्जी और उनकी बहन मेनका गंभीर से पूछताछ की थी।

पिछले साल नवंबर में सीबीआई ने कोयला तस्करी के कथित सरगना अनूप मांझी उर्फ लाला, ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के महाप्रबंधक अमित कुमार धर और जयेश चंद्र राय, ईसीएल के सुरक्षा प्रमुख तन्मय दास, क्षेत्र सुरक्षा निरीक्षक कुनुस्तोरिया धनंजय राय और एसएसआई व काजोर क्षेत्र के सुरक्षा प्रभारी देबाशीष मुखर्जी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

मामला दर्ज करने के बाद 28 नवंबर को सीबीआई की कई टीमों ने पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के 45 स्थानों पर कोयला तस्करी के रैकेट के संबंध में छापेमारी की थी।

19 फरवरी को सीबीआई ने कोयला माफिया जयदेव मंडल के घर सहित पश्चिम बंगाल के चार जिलों में 13 स्थानों पर तलाशी ली थी।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment