July 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिहार : ‘वोटर अधिकार यात्रा’ फिर से शुरू, राहुल गांधी दोपहर के बाद जुड़ेंगे

शेखपुरा, 21 अगस्त। बिहार में इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘वोटर अधिकार यात्रा’ एक दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार से फिर शुरू हुई। 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई यह यात्रा अब तक रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा और नालंदा जिलों से होते हुए मंगलवार को शेखपुरा पहुंची थी। बुधवार को इस यात्रा का कार्यक्रम स्थगित रहा और एक दिन का ब्रेक लिया गया था।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में शेखपुरा से इस यात्रा की आज फिर से शुरुआत हो गई है। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को इस सरकार को बदलना है। उन्होंने बताया कि दोपहर दो बजे के बाद राहुल गांधी फिर से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर इस खटारा सरकार को भगाना है। इसके बाद बिहार की तरक्की होगी, बिहारियों की तरक्की होगी। ऐसा बिहार बनाया जाएगा जिसमें पढ़ाई, दवाई और कमाई के लिए बिहार के लोगों को बाहर नहीं जाना पड़े।

बताया गया कि इस यात्रा को और दमदार बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 28 अगस्त को सीतामढ़ी, बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस का मानना है कि अखिलेश यादव के इस यात्रा से जुड़ना कथित वोट चोरी के खिलाफ चल रहे इस आंदोलन को और मजबूत करेगा। यह यात्रा आज शेखपुरा से शुरू हुई है और मुंगेर तक जाएगी। मुंगेर में रात्रि विश्राम होगा।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई है। इस यात्रा में इंडिया गठबंधन में शामिल घटक दलों के नेता भी शामिल हैं। 16 दिन की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरेगी और 1,300 किलोमीटर का पूरा सफर होगा। एक सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा।

अन्य ख़बरें

एनसीसी कैडेट्स को दिया आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण

Newsdesk

विकसित भारत एवं कारगिल विजय दिवस पर त्रिदिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू

Newsdesk

कलेक्टर ने लिया बरगी बांध में जल भराव की स्थिति का जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading