July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

खरगोन में मासूम पर आवारा कुत्तों का हमला, CCTV फुटेज वायरल

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के करही कस्बे से शुक्रवार शाम एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची पर अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बच्ची किराना दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी, तभी कुत्तों ने उसे घेर लिया।

हमले से घबराई बच्ची भागने लगी, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह जमीन पर गिर पड़ी। तभी आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत दौड़कर कुत्तों को भगाया और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि समय रहते लोगों की सूझबूझ से बच्ची की जान बच गई।

यह पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि कस्बे और आसपास के इलाकों में लगातार बढ़ते आवारा कुत्तों का आतंक चिंता का विषय बन गया है।

अन्य ख़बरें

नशे के खिलाफ जबलपुर में अनूठी पहल: 50 लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, मैहर यात्रा के लिए रवाना

Newsdesk

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

मध्य प्रदेश के 68 कॉलेज में शुरू हो रहा है एआई सर्टिफिकेट कोर्स : इंदर सिंह परमार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading