October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – बिना पंजीयन क्लीनिक चलाने पर डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर

jabalpur latest news today

Jabalpur News Today। शहर में मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले एक डॉक्टर के खिलाफ गोरखपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मामला बिना पंजीयन के क्लीनिक संचालित करने और अवैध तरीके से इलाज करने से जुड़ा है। कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार, रामपुर के दुर्गा नगर स्थित पांडेय क्लीनिक का संचालन डॉ. महेंद्र पांडेय कर रहे थे। 19 मई को गरूड़ दल की टीम ने यहां छापा मारा था, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

जांच में पाया गया कि क्लीनिक का कोई वैध पंजीयन नहीं है और यहां मरीजों का इलाज अवैध रूप से एलोपैथी दवाओं से किया जा रहा था। इसके साथ ही, बायोमेडिकल वेस्ट के संग्रहण और निपटान की भी कोई व्यवस्था नहीं पाई गई। कचरे का रिकॉर्ड भी नहीं रखा जा रहा था, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य सुरक्षा को खतरा बढ़ रहा था।

सीएमएचओ (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) की जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए गोरखपुर पुलिस ने डॉ. पांडेय के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment