32.2 C
Jabalpur
June 13, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

जबलपुर – फफूंद और कीड़े लगे पपीतों से बन रही थी टूटी-फ्रूटी, खाद्य विभाग का छापा

Jabalpur News Today। शहर के पास पनागर के सरसवां गांव में ज्योति फूड फैक्ट्री पर खाद्य विभाग ने बड़ा छापा मारा। छापे के दौरान फैक्ट्री में स्वास्थ्य नियमों की भारी अनदेखी सामने आई। टीम ने पाया कि यहां फफूंद और कीड़े लगे पपीतों से टूटी-फ्रूटी तैयार की जा रही थी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि शिकायतें मिली थीं कि बाजार में बिक रही टूटी-फ्रूटी बेहद अस्वच्छ और अनहाइजीनिक तरीके से तैयार की जा रही है। शिकायतों की पुष्टि के लिए जब टीम मौके पर पहुंची, तो फैक्ट्री की हालत दयनीय मिली।

ड्रमों में भरे मिले सड़े पपीते
फैक्ट्री के अंदर नीले रंग के ड्रमों में छिले हुए पपीते नमक के पानी में भरे मिले। लेकिन निगरानी के अभाव में पानी सूख चुका था, जिससे पपीते सड़ गए थे। उनमें फफूंद और कीड़े लग गए थे और चारों तरफ से दुर्गंध फैल रही थी। इन्हीं सड़े पपीतों से टूटी-फ्रूटी बनाई जा रही थी।

टीम ने मौके पर ही खाद्य निर्माण पर रोक लगाई और गंदगी व खराब पपीते को नष्ट करवाया। अधिकारियों का कहना है कि खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

पेट्रोल-डीजल की थोक खरीद पर सरकार सख्त, 200 लीटर प्रतिदिन की सीमा तय

Newsdesk

संस्कारधानी के चार वरिष्ठ साहित्यकारों को मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के पुरस्कार

Newsdesk

राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्‍त प्रेक्षक ने की मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading