September 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इराक और तुर्की समकक्षों से अराघची ने की फोन वार्ता, पश्चिम एशिया तनाव रोकने पर हुई चर्चा

तेहरान,  ईरान, इराक और तुर्की ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में तनाव को और बढ़ने से रोकने की जरूरत पर जोर दिया है।यह मुद्दा शनिवार को ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और उनके तुर्की और इराकी समकक्षों के बीच हुई अलग-अलग फोन वार्ताओं में प्रमुख रूप से उठाया गया। इसकी जानकारी ईरान के विदेश मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी बयानों में दी गई।

अराघची और तुर्की के विदेश मंत्री हकान फिदान के बीच हुई बातचीत में दोनों पक्षों ने क्षेत्र की ताजा स्थिति पर चर्चा की। दोनों ने इस बात पर सहमति जताई कि तनाव को और बढ़ने से रोकना और क्षेत्रीय संघर्षों को फैलने से रोकना बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए लगातार बातचीत और कूटनीतिक प्रयास जारी रहने चाहिए। एक अलग फोन वार्ता में अराघची और इराक के विदेश मंत्री फुआद हुसैन ने दोनों देशों से जुड़े मुद्दों, क्षेत्रीय घटनाक्रम और चल रही प्रक्रियाओं पर चर्चा की। उन्होंने साझा सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने तथा आपसी समन्वय जारी रखने के महत्व पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने यह भी कहा कि क्षेत्रीय घटनाओं को जिम्मेदारी के साथ संभालना जरूरी है और संघर्षों को बढ़ने या दूसरे इलाकों तक फैलने से रोकने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।

 

अन्य ख़बरें

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading