22.8 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – विसर्जन कुंडों का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर और एसपी

Jabalpur News Today। आगामी गणेश विसर्जन पर्व की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को कलेक्टर दीपक सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने हनुमानताल, आधारताल, ग्वारीघाट-भटौली एवं तिलवारा विसर्जन कुंड स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विसर्जन स्थलों की सफाई व्यवस्था, मार्ग सुधार, प्रकाश व्यवस्था, नाविकों की उपलब्धता और पार्किंग प्रबंधन का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित विभागों को त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

अव्यवस्था रोकने के निर्देश

कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों से कहा कि विसर्जन के दिन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। मार्गों का दुरुस्तीकरण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्रशासनिक दल की मौजूदगी

निरीक्षण के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्रीमती प्रीति यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर मधुर पटेरिया, नगर पुलिस अधीक्षक आधारताल श्रीमती राजेश्वरी कौरव एवं यातायात उप पुलिस अधीक्षक बैजनाथ प्रजापति सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

शहरवासियों से अपील

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित कुंडों में ही करें, ताकि जल स्रोत एवं शहर का पर्यावरण स्वच्छ बना रहे।

अन्य ख़बरें

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

Newsdesk

धान में कीट प्रकोप बढ़ा, जैविक कीटनाशकों से करें फसल की सुरक्षा

Newsdesk

खुशियों की दास्ता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading