22.8 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – दोस्तों के साथ मिलकर बहन के प्रेमी की हत्या, जंगल में फेंका शव – एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Jabalpur News Today। रिश्तों के विरोध में उठे खूनी खेल ने एक प्रेमी की जान ले ली। सिवनी जिले के ग्राम कूडो बुधवारा निवासी एक युवक की हत्या उसकी प्रेमिका के भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी और शव को बरगी के जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने सुराग जुटाकर आरोपियों तक पहुंच बनाई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी सहित अन्य फरार हैं।

बरगी पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सतेन्द्र उईके के रूप में हुई है। उसके गांव में ही रहने वाले आशीष धुर्वे उर्फ बिहारी की बहन के साथ उसका प्रेम संबंध था। फरवरी में जब आशीष को इस बारे में जानकारी मिली, तो दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आशीष ने सतेन्द्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने अपने साथियों बृजेश इनवाती उर्फ ददुआ, शिवदीन, हेमराज यादव और सचिन यादव को इस साजिश में शामिल किया।

योजना के तहत 15 अगस्त को बृजेश ने सतेन्द्र को फोन कर मंडला चलने के लिए बुलाया। सतेन्द्र तैयार हो गया। बृजेश और सचिन बाइक से उसे लेने पहुंचे और सीधे बरगी के बीझा जंगल में ले गए। वहां पहले से आशीष, शिवदीन और हेमराज मौजूद थे। पांचों ने मिलकर सतेन्द्र का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंककर फरार हो गए।

सतेन्द्र के घर न लौटने पर परिजनों ने 18 अगस्त को सिवनी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद 20 अगस्त को पुलिस को उसका शव जंगल से बरामद हुआ। कॉल डिटेल्स खंगालने पर पुलिस को आरोपियों का सुराग मिला। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी सचिन ने वारदात कबूल की।

पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

अन्य ख़बरें

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

Newsdesk

धान में कीट प्रकोप बढ़ा, जैविक कीटनाशकों से करें फसल की सुरक्षा

Newsdesk

खुशियों की दास्ता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading